फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

विज्ञापन
हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शुक्रवार को हरेला लोकोत्सव का समापन हुआ। सात जुलाई से शुरू हुए हरेला पखवाड़े के अंतिम दिन उत्तराखंडी संस्कृति के रंग बिखरे। प्रकृति, पर्यावरण और आस्था का प्रतीक यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से हुई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण हुआ और पौधों का वितरण भी किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोक धुनों, हरेला आशीर्वाद गीत और पर्यावरण गीतों से शुरू हुईं। पारंपरिक उत्तराखंडी परिधानों में सजी महिलाओं ने झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कलात्मक हरेला टोकरियों के साथ श्रेष्ठ हरेला प्रतियोगिता में भाग लिया। महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने कहा कि ऐसे लोक पर्व पर्यावरण संतुलन के लिए प्रासंगिक हैं। महासचिव महेंद्र सिंह रावत, संयोजक केएन चंदोला, संरक्षक एनके उपाध्याय, उपाध्यक्ष महेंद्र पंत, सांस्कृतिक सचिव गोविंद सिंह बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

हरेला लोकोत्सव पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें