फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीजोत्सव में दिखे संस्कार और संस्कृति के रंग

विज्ञापन
तीजोत्सव में दिखे संस्कार और संस्कृति के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। संस्कार, संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने के लिए आशियाना रेंजिडेंसी खजाना के पास हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी महिलाएं ग्रीन थीम के साथ सोलह शृंगार में आईं। कार्यक्रम में नृत्य गायन और क्वीन कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्वीन कॉन्टेस्ट में क्वीन का ताज शालिनी सिंह के सिर सजा। वहीं फर्स्ट रनरअप सोनम मिश्रा, सेकेंड रनर अप शिखा रहीं। नृत्य में फर्स्ट साथी, सेकेंड अनुज्ञा और थर्ड सोनम रहीं। मीनाक्षी ग्रुप में साथी और पूजा गायन में सुहानी को पुरस्कार मिला। हमजोली ग्रुप की अध्यक्ष कीर्ति शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शशि पांडे ने सबको उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें