कर्नल आदित्य को स्वामी विवेकानंद इंस्पिरेशन अवाॅर्ड
लखनऊ। साहित्यकार और सेना से सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद नेशनल इंस्पिरेशन अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें द इंडियन फोरम फॉर सोशल लीडर्स एंड अचीवर्स की ओर से बुधवार को उनके घर पर आकर पदाधिकारियों ने दिया। कर्नल आदित्य को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियां मिल चुकी हैं। साथ में काशी हिंदी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि भी उन्हें मिल चुकी है। उनके नौ काव्य संग्रह और दो लेख संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं।