फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी व बाइक में टक्कर, मारपीट, तोड़फोड़

Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित फार्च्यून होटल के पास एसयूवी और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एसयूवी सवार एक युवक को बाइक सवार युवकों व उनके साथियों ने घेरकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवकों ने एसयूवी में भी तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरातफरी मच गई और दुकानें बंद हो गईं। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने दोनों पक्षों से दो युवकों को पकड़ा और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


हजरतगंज के गोखले मार्ग निवासी राज अपने एक साथी विशाल संग मंगलवार रात बाइक से जा रहा था। फार्च्यून होटल से कुछ दूर पहले राज की बाइक व एसयूवी सवार रायबरेली निवासी फैजान के बीच टक्कर हो गई। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच बाइक सवार के कुछ अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और एसयूवी सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को फंसता देख एसयूवी सवार वहां से भागे तो बाइक सवार युवकों ने फार्च्यून होटल के पास उसको फिर से घेर लिया।
इस बीच एसयूवी सवार एक युवक को आरोपियों ने घसीट लिया और पीटना शुरू कर दिया। एसयूवी में तोड़फोड़ की। इसके बाद एसयूवी सवार युवक वहां से भाग गए। राहगीरों ने मार खा रहे युवक को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार राज और एसयूवी सवार रायबरेली निवासी फैजान को पकड़ लिया और थाने ले गई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें