लखनऊ। हुसैनगंज चौराहे से राजेंद्र नगर की ओर जा रहे पुल से पहले शिवाजी मार्ग, लाटूश रोड जाने के लिए यू-टर्न बनाया गया है। इस पर आए दिन वाहन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। सोमवार को भी ई रिक्शा चालक और स्कूटी सवार ने एक साथ यू टर्न लिया तो स्कूटी के आगे का पहिया ई रिक्शे के पिछले पहिये में फंस गया। स्कूटी सवार महिला गिरते-गिरते बची।