लखनऊ। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के धर्मांतरण व प्रलोभन, दबाव देकर प्रलोभन आदि के मामलों में सख्ती की जाए। साथ ही छात्रों को इसे लेकर जागरूक किया जाए। जनभवन की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने भी अपने कॉलेजों को इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उप कुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव की ओर से इसके लिए सभी कॉलेजों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।