फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाविद्यालय के शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महाविद्यालय के शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने शिक्षकों के अधिकार प्रभावित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के शिक्षकों का अधिकार छीनना चाहता है। यही कारण है कि विवि में आयोजित हुई विद्या परिषद की बैठक में शोध अध्यादेश में स्नातक शिक्षकों को पीएचडी कराने के अधिकार से वंचित किए जाने संबंधित प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं। धरने पर लुआक्टा महमंत्री अंशु केडिया सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें