फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 60 हजार रुपये जुटाकर लोगों ने भरे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली रोड पर चरण भट्ठा की खराब सड़क यहां रहने वालों के लिए परेशानी बन गई है। शिकायत के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो यहां रहने वालों 200 परिवारों ने 60 हजार चंदा जुटाकर सड़कों के गड्ढे भरवाए। मधुवन बिहार आवासीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कटियार ने बताया कि मीरा विहार, मधुबन बिहार को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। सुनवाई न होने पर कॉलोनी के 200 परिवारों ने चंदा दिया, जिससे सड़क के गड्ढों को भरा गया।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को शहर मेंं कुल करीब 154 किमी सड़कों का पैचवर्क किया गया। इनमें विराम खंड गोमती नगर, जय विहार इंदिरा नगर, शिवाजीपुरम, मानस एंक्लेव आदि स्थान की सड़कें शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि सोमवार को शहर में 2.50 किमी सड़कों के गड्ढे भरे गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें