लखनऊ। खाद्य एवं औषधि विभाग की महिला कर्मचारी ने सोमवार को राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपने सहकर्मी पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। मड़ियांव निवासी युवती ने बताया कि वह अलीगंज स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग में कार्यरत है। पिछले डेढ़ महीने से उसका एक सहकर्मी उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसने फोन पर बात नहीं करने पर उससे मारपीट की। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। ऐसे में वह आयोग पहुंची। आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने महिला कर्मचारी की शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने पीड़िता को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।