रेलवे वाशिंग लाइन के शौचालय में निकला कोबरा।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के शौचालय में शनिवार को कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। काफी देर तक कोबरा शौचालय के सिस्टर्न पर मौजूद रहा। इसके बाद खिड़की के रास्ते बाहर निकल गया। रेलकर्मियों ने बताया कि एक कर्मी वाॅशरूम के लिए गया, अचानक उसकी नजर कोबरा पर पड़ गई। उसका शोर सुनकर अन्य कर्मी जुट गए। कोबरा करीब आठ फिट लंबा बताया जा रहा है। एक कर्मचारी ने बताया कि सांप का अंडा भी खिड़की के पास ही है। वह खिड़की के रास्ते ही अंदर आया था।
रेलवे वाशिंग लाइन के शौचालय में निकला कोबरा।