बीए छात्रा से कोचिंग संचालक ने की छेड़छाड़, हंगामा
निगोहां। स्टेशन रोड स्थित तिरुपति कोचिंग सेंटर में रविवार दोपहर को कोचिंग संचालक आशीष आनंद ने बीए की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी सुलह का दबाव बनाने लगा। यह आरोप लगाते हुए छात्रा ने परिजनों को कॉल की तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने सेंटर पर काफी हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।