लखनऊ। त्योहारी सीजन में लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके समय में भी बदलाव करने का निर्णय उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लिया है।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में थर्ड एसी व सामान्य श्रेणी के दो-दो कोच बढ़ाए जाएंगे। ट्रेन 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में 13 अक्तूबर तथा 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी में 14 अक्तूबर से बोगियां बढ़ेंगी। 14204 इंटरसिटी 13 अक्तूबर से लखनऊ से शाम सात के बजाय शाम 6:35 बजे रवाना होकर बछरावां शाम 7:26, हरचंदपुर 7:40, रायबरेली 7:58, जायस सिटी 8:28, गौरीगंज 8:42, अमेठी 8:54, प्रतापगढ़ 9:31, मां बाराही देवी धाम 9:49, बादशाहपुर 10:08, जंघई 10:26, सुरियावां 10:45, भदोही 10:58, लोहता 11:29 और वाराणसी जंक्शन रात 11:55 बजे पहुंचेगी।