लखनऊ। सिटी माॅन्टेसरी स्कूल की मेधावी छात्रा भाव्या आदिच्य का 15 विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए चयन हुआ है।
भाव्या को इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, एस्टन यूनिवर्सिटी, न्यूकैसल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ डंडी, यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग, ब्रूनेल लंदन यूनिवर्सिटी, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस, शिकागो और आस्ट्रेलिया की आरएमआईटी, मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स की ओर से उच्च शिक्षा के लिए आमंत्रण मिला है। सीएमएस संस्थापक डाॅ. जगदीश गांधी ने भाव्या को इस उपलिब्ध पर बधाई दी है।