23 किलोमीटर लंबे शहीद पथ पर कई जगह सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह बात इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र ने बताई। पर जहां पर स्कूली वैन का हादसा हुआ वहां कैमरे लगे हैं या नहीं इस बारे में उनको फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल पर कैमरे हैं या नहीं। कुछ वक्त पहले शहीद पथ पर कोई कैमरे नहीं थे, पर हाल में ही हुई घटनाओं को देखते हुए वहां पर कैमरे लगवाए गए थे।