प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के सीएमसी एसपी गौतम की लखनऊ पीजीआई में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। ये जानकारी उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 389 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 12666 सैंपलों की जांच की गई थी।
पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच सैंपलों के 965 पूल और 10-10 सैंपलों के 89 पूल लगाए गए और इनकी जांच की गई।