फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर चलाएं राहत कार्य

Fri, 07 Oct 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पंप आदि लगाकर जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पंप आदि लगाकर जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। जनहानि तथा पशुहानि के मामलों में पीड़ितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए।

 

उन्होंने राहत कार्यों के संचालन के लिए राजस्व, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सक्त्रिस्य रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें