फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बहनों की हत्या पर सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

Sat, 03 Feb 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में घर के अंदर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के प्रति संवेदनशील है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें