फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा की दी बधाई, कही ये बातें

Wed, 26 Oct 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाई दूज प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है। गोवर्धन पूजा की भी सभी को बधाई देते हुए मंगल कामनाएं की हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है और सभी के लिए मंगल कामना की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, सनातन परंपरा के वाहक, पावन पर्व 'भैया दूज' की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, प्रभु श्रीकृष्ण से यही कामना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें