राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पुलिस मुख्यालय के समीप लगभग 23 करोड़ रूपये की लागत से नौसेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्तूबर को इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें - सपा ने मध्य प्रदेश में जारी किया घोषणा पत्र, जातीय जनगणना के साथ पीडीए पर खेला दांव ये भी पढ़ें - 51 घाटों पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, दीपोत्सव को छठवीं बार गिनीज बुक में दर्ज करने की तैयारी संग्रहालय में नौसेना से रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो व कैनन आदि उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।