मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वृद्धावस्था पेंशन योजना के 55.77 लाख लाभार्थियों को कुल 836.55 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण करेंगे।
प्रमुख सचिव के. रवींद्र नायक ने बताया कि इस योजना में 4.56 लाख नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।