फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने उप राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट, यूपी के विकास मॉडल की हुई सराहना

Sat, 24 Aug 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल की सराहना की है। सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी ने सुबह उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी की सराहना की। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि माननीय उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार। दूसरी तरफ, उपराष्ट्रपति के 'एक्स' हैंडल से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई।  

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी उप राष्ट्रपति ने सीएम योगी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश दुनिया में रोल मॉडल बन गया है। उप राष्ट्रपति ने सीएम को पर्सन ऑफ एक्शन का सिंबल भी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें