फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम, प्रदेश में टैक्स फ्री है फिल्म

Mon, 21 Mar 2022 10:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को द कश्मीर फाइल्स फिल्म की टीम से मुलाकात की।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स टीम के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। फिल्म के निर्देशक और लेखक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए सीएम का आभार जताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में योगी ने कहा कि यह फिल्म धार्मिक कट्टरता और आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। फिल्म समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगी। उन्होंने ऐसी फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी जोशी, निर्माता अभिषेक अग्रवाल और प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।

सीएम से मुलाकात के बाद  फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर व्यस्तता के बावजूद टीम को समय देने के लिए योगी का आभार। उन्होंने कहा कि फिल्म ने अखंड भारत के सपने की दिशा में विश्व में सभी भारतीयों को जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है। 
विज्ञापन


‘द कश्मीर फाइल्स ’ की टीम से मिले नंदी
मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता के पूर्व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने  लखनऊ में आगमन पर द कश्मीर फाइल्स टीम के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने  कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुई त्रासदी की जिस हकीकत को वर्षों तक दबाया गया, अब वह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने आ रही है। जिसके बाद उन लोगों की बोलती बंद है गई है, जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुए उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार  हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें