फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी बोले- अगले दो साल में सभी तहसील और पांच साल में ब्लाक पर होगी अग्नि शमन की व्यवस्था

Fri, 01 Jul 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते दो साल में अग्निशमन सेवा का विस्तार हुआ है। आने वाले समय में इसे तहसील और ब्लाक स्तर पर भी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 जिलों के 25 तहसील पर बने नए अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्ष में अग्निशमन सेवा के विस्तार पर काफी काम हुआ है। आने वाले दो साल में सभी तहसील और पांच साल में ब्लाक मुख्यालयों को अग्निशमन सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को 25 नए अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री फायर सेवा के अधिकारियों वी कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन सेवा को तकनीकी रूप से और प्रभावी बनाने का काम होना चाहिए। अधिकारी इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा हाई राइज बिल्डिंगों में आग बुझाने के लिए ड्रोन से आग बुझाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी हो रही है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोकभवन के बाहर 25 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीजी फायर सेवा अविनाश सिंह ने अग्निशमन सेवा में किए गए सुधार की जानकारी दी। इस मौके पर डीजीपी डीएस चौहान, अपर मुख्य सचिव गृह और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें