फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा - वो सच्चे अर्थों में देश रत्न थे

Thu, 10 Oct 2024 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में देश का रत्न करार दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन


उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।

सीएम ने उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें