फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा सड़क हादसे पर जताया शोक, अफसरों को राहत कार्य करने के दिए निर्देश

Thu, 09 Feb 2023 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ में कल से लगेगा महामेला, इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के लिए तैयारियां पुख्ता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - समिट में एक घंटा 50 मिनट बिताएंगे प्रधानमंत्री मोदी, निगाहें नई घोषणाओं पर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें