मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नाटू नाटू' और 'दि एलिफेंट व्हिस्पर्स' की पूरी टीम को ट्वीट कर बधाई दी है और इसे देश में चल रहे अमृत काल का प्रतीक बताया है।
उन्होंने लिखा है कि यह जीत वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में अमृत काल का प्रतीक है। बता दें कि लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है।