यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट किया, जय हो... भारत माता की जय।
इसके पहले योगी ने बजरंग पूनिया को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि जैवलिन थ्रो में शानदार जीत हासिल कर भारत को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।
बता दें कि यह भारत में इस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल है। भारत ने टोक्यो 2020 में एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं।