डाॅ. सुधा राव ने मुख्यमंत्री को डाॅ. के. विक्रम राव की लिखी पुस्तकें भेंट कीं। उनके साथ डाॅ. रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष स्व. डाॅ. के. विक्रम राव की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। यह आश्वासन उन्होंने स्व. राव की पत्नी व रेलवे के उत्तर मध्य क्षेत्र की पूर्व प्रमुख चिकित्सा निदेशक डाॅ. के. सुधाराव के साथ शिष्टाचार भेंट में दिया। डाॅ. सुधा राव ने मुख्यमंत्री को डाॅ. के. विक्रम राव की लिखी पुस्तकें भेंट कीं। उनके साथ डाॅ. राव के पुत्र पत्रकार के. विश्वदेव राव भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता में स्वर्गीय डाॅ. राव के योगदान की सराहना की।