लखनऊ। औद्योगिक क्षेत्र नादरगंज में गामा रेडिएशन प्लांट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के पहले गामा रेडिएशन प्लांट के बनने से फल व सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही इन्हें निर्यात के लिए भी तैयार किया जा सकेगा।
प्लांट का मंगलवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने निरीक्षण किया और उपकरणों के बारे में जानकारी ली।