फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सिविल हॉस्पिटल

Fri, 02 Aug 2013 02:26 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अचानक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) पहुंचे।
विज्ञापन


वहां भर्ती श्रम मंत्री वकार अहमद और केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती अलीगढ़ की कोल विधानसभा से विधायक जमीउल्लाह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सकों से दोनों के इलाज में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे बिना किसी पूर्व सूचना के सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वहां अतिक्रमण से जाम रास्ते को आनन-फानन में साफ कराया गया।

मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सभी सीधे पोर्टिको पहुंचे, तब तक मुख्यमंत्री  प्रथम तल पर पहुंच चुके थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री को देख तीमारदार भी अचरज में पड़ गए। उन्होंने सभी से अस्पताल की व्यवस्था, दवाएं व जांचों के बारे में पूछा।

उन्होंने वार्ड में मरीजों का हालचाल लिया और अस्पताल के अधिकारियों को इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रम मंत्री वकार अहमद के कमरे में पहुंचे और उनके परिवारजनों व  चिकित्सकों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद सीएम आईसीयू वार्ड के एक्स्ट्रा तीन नंबर बेड पर भर्ती सदर कैंट के पूर्व सपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पास पहुंचे और हालचाल लिया।

इस तरह करीब 10 मिनट में उनका दौरा खत्म हो गया। तब जाकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों की जान में जान आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें