फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती की मौत पर सीएम ने दिए जांच के आदेश

Sun, 16 Jun 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने युवती की मौत मामले में जांच के नाम पर मनमानी की सारी हदें पार कर दीं। बेटी की मौत के बाद परिजनों ने बहुत गुहार लगाई गई, लेकिन एसीएमओ ने जांच न करके मामला रफादफा कर दिया। शिकायत पर सीएम योगी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने बीती 9 जून को मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पत्र आने के बाद अधिकारियों में अब हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के कुर्मी सराय गांव के लछिमन ने पुत्री अलका (17) को इलाज के लिए लालगंज के ही पसियाखेड़ा स्थित पंकज नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। आंत का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल के संचालक ने 80 हजार रुपये लिए। ऑपरेशन के बाद बीती 21 अप्रैल को छुट्टी कर दी। सर्जरी के बाद भी अलका की हालत नहीं सुधरी तो उसे दोबारा नर्सिंगहोम लेकर गए। संचालक ने दोबारा पहुंचने पर इलाज के लिए 17 हजार और ले लिए। इलाज के दौरान ही 27 अप्रैल को अलका की मौत हो गई।
आरोप है कि सादे कागज पर लछिमन से हस्ताक्षर करा लिया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी और आरोप लगाया था कि एसीएमओ ने बिना जांच किए ही मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन



जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जांच अफसर बदलने के आदेश
शहर के नेहरू नगर स्थित महावीर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में शनिवार को शिकायत मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर ने सीएमओ को जांच अधिकारी बदलने के आदेश दिए हैं। अमेठी जिले के मिया का पुरवा निवासी सन्नो देवी को बीती एक मई की रात सिजेरियन प्रसव के लिए महावीर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद दो मई को नवजात और तीन मई को प्रसूता की मौत हो गई थी।
पीडि़त अनिल कुमार मौर्या का आरोप लगाया कि जांच अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने अस्पताल संचालक से सेटिंग कर ली है। इसी कारण जांच में लीपापोती कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच किसी और अधिकारी से कराने की मांग डीएम से की थी।

लालगंज के एक निजी अस्पताल के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के लिए पत्र आया है। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार को जांच सौपी गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय को जवाब भेजा जाएगा। महावीर अस्पताल के मामले की जांच भी जल्द ही पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें