फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन के बारे में पार्टी प्लेटफॉर्म पर दूंगा सुझाव: अखिलेश यादव

Mon, 07 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम अखिलेश का कहना है क‌ि महागठबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही विचार करेंगे। मुलायम स‌िंह से मीट‌िंग के बाद अखिलेश ने बताया कि नेताजी के साथ बात हुई है, इस बारे में मुझे जो भी सुझाव देना होगा वो मैं पार्टी के प्लेटफॉर्म पर बोलूंगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, चुनाव के लिए कम समय बचा है। गठबंधन से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान इन सभी बातों पर विचार करते हुए मैं इस बारे में सुझाव दूंगा। 
वहीं सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा क‌ि अगर सपा चाहे और कांग्रेस चाहे तो फिर उसे कौन रोक पाएगा।

अखिलेश यादव ने ये बातें गायत्री प्रजापत‌ि के घर के बाहर कहीं। गायत्री के पिता के देहांत पर सांत्वना देने के लिए सीएम उनके परिजनों से मिलने गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें