फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंपः दहशत बढ़ी, यूपी में सरकार ने बंद किए स्कूल

Mon, 27 Apr 2015 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के झटके को देखते हुए सूबे के इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।आदेश हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार व सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए आदेश दिया कि यदि कोई स्कूल खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को जिस समय भूकंप आया उस समय स्कूल खुले हुए थे। इससे अफरा-तफरी मच गई थी और आनन-फानन में स्कूल बंद कर दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें