अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र में 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
लेखपाल जितेंद्र कुमार वर्मा पर आरोप है कि भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगी थी।
इसकी शिकायत के बाद अयोध्या से आई टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।