फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाथों की सफाई करके कई गंभीर बीमारियों से हो सकता बचाव

विज्ञापन
पीजीआई में कार्यक्रम।
विज्ञापन
लखनऊ। हाथों की सफाई से कई तरह की बीमारियों से बचाव संभव है। स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े संक्रमणों की रोकथाम और रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हाथ की स्वच्छता सबसे प्रभावी, सरल और आवश्यक उपाय है। यह बातें पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने मंगलवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर हुए कार्यक्रम में कहीं। पीजीआई के कार्यवाहक निदेशक डॉ. शालीन कुमार व सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने आईसीयू में होने वाले संक्रमण की जानकारी साझा की। वहीं, लोहिया संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल व सचिव डॉ. मनोदीप सेन ने बताया कि हाथों की अच्छे से सफाई करने से अस्पतालों में भर्ती मरीजों में होने वाले एक तिहाई संक्रमण को रोका जा सकता है। डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और तीमारदार को साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें