लखनऊ। रामकी को झाड़ू लगाने का काम देने को लेकर पार्षदों के विरोध के बीच नगर निगम ने कंपनी की पैरवी शुरू कर दी है। शनिवार को दावा किया गया कि कंपनी की 70 छोटी रोड स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई कराई गई। इस काम में 200 कर्मचारी भी लगाए गए थे।