श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज मैदान में कल लगने वाले दशहरा मेले में आने वालों की सुविधा के लिए सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद, ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय व रामलीला समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
वहां मौजूद सफाई नायक को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने भिनगा नगर में निर्माणाधीन नवीन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को फटकारते हुए काम में तेजी लाने व गुणवत्ता में सुधार कर समय से निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।