अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में दुपट्टे से उसका शव लटका मिला। रश्मि (17) पुत्री सुरेश कुमार गायत्री इंटर कॉलेज रुस्तमपुर की कक्षा 11 की छात्रा थी। रश्मि के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि वह घर पर ही बाहर बैठा था। परिवार में किसी के साथ उसका झगड़ा भी नहीं हुआ। रश्मि की मां मीना का कहना है कि मेरी बिटिया पढ़ने में बहुत ही अच्छी थी। पता नहीं किस कारण फांसी लगा ली। रश्मि का एक भाई और दो बहनें हैं। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद