फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कनेक्शन काटने गए कर्मियों व उपभोक्ताओं में नोकझोंक

Sun, 03 Sep 2023 07:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे शहादत गांव में हर उपभोक्ता के आ रहे दो-दो बिल
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद सुनवाई न होने से खफा हैं ग्रामीण
फोटो संख्या 17
अमावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे शहादत मजरे सिधौना गांव में रविवार को कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों व उपभोक्ताओं में नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का कहना है कि उनके नाम से दो-दो बिल आ रहे हैं। इसमें एक अकाउंट आईडी पर बिल जमा किया जा रहा है। कर्मचारी द्वारा दूसरी अकाउंट आईडी का बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। एक आईडी को बंद कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी बाद से उपभोक्ताओं में गुस्सा है।
विद्युत उपकेंद्र सिधौना के लाइनमैन मोहम्मद इसरार की अगुवाई में टीम गांव में कनेक्शन काटने पहुंची। ग्रामीणों ने बिल जमा होने की बात कहकर कनेक्शन काटने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ बढ़ गया। उपभोक्ता अवर अभियंता को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। कर्मियों और उपभोक्ताओं में नोकझोंक हुई। उपभोक्ता कृष्ण कुमार, त्रिभुवन, अनीस, दिनेश, मनीष, सलमा ने बताया कि डबल कनेक्शन की शिकायत अवर अभियंता अमन सिंह से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि जब कोई शिकायत लेकर जाता है, तो जेई पहले बिल देखते हैं। बकाया होने पर शिकायत सुनने से इंकार कर देते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में तीन फेस का ट्रांसफाॅर्मर लगा है, लेकिन पूरे गांव में एक फेस की लाइन दौड़ाई गई है। इससे लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में खुले तार है, जो ढीले और जर्जर हैं। कभी भी कोई घटना हो सकती है। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
11 दिन बाद बदला गया सवैया तिराहा उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर
फोटो संख्या 27
ऊंचाहार। सवैया तिराहा उपकेंद्र में खराब हुए पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर को 11 दिन बाद बदला गया। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद जगी है। हालांकि रोस्टिंग के चलते बिजली के हालात अभी खराब हैं। दरअसल, उपकेंद्र से संचालित टाउन, तहसील, लक्ष्मीगंज व जमुनापुर फीडरों को बिजली की आपूर्ति के लिए पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। कर्मचारियों की लापरवाही की चलते 23 अगस्त को ट्रांसफाॅर्मर का तेल बह गया था और गर्म होने के चलते उसमें खराबी आ गई थी। क्षेत्र को बिजली आपूर्ति एक ही ट्रांसफाॅर्मर से की जा रही है। इसके चलते महज पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। किसानों के ज्ञापन व धरना देने की धमकी के बाद पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों की नींद टूटी और शनिवार की रात दूसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया। रविवार को उपकेंद्र के कर्मचारियों ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया, लेकिन अभी उससे आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि नए ट्रांसफाॅर्मर की लाइन जोड़कर परीक्षण शुरू किया गया है। परीक्षण के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें