रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के उफरापुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे, ईंट व कुल्हाड़ी चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।