फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरातियों व बरातियों में मारपीट, छह घायल

Wed, 14 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। डीह थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे दोहरी गांव निवासी प्रमोद की बहन का विवाह था। परशदेपुर से बरात आई थी। द्वाराचार के दौरान जेनरेटर संचालक और डीजे संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख बराती और घराती विवाद में शामिल हो गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। मारपीट में प्रदीप, अजय, अमित, हिमांशु, कुलदीप को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। थानेदार जेपी सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें