फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुलिस-वकील भिड़े, महिला सिपाही से हाथापाई, वैन में बंधक बने बंदी, दोनों पक्षों में समझौता

Fri, 20 Jan 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के पुराने हाईकोर्ट की इमारत के पास एक वकील व पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार शाम पुलिसकर्मी और वकील भिड़ गए। महिला सिपाही समेत अन्य पुलिसकर्मियों व वकीलों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ा तो सैकड़ों वकील इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस अफसर भी भारी फोर्स के साथ कोर्ट पहुंच गए। इस दौरान वकीलों ने पेशी पर पहुंचे बंदियों की गाड़ी भी रोक ली। बंदी गाड़ी में ही बंधक बने रहे। करीब तीन घंटे तक चली नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। घटना के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर व आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट परिसर में शाम करीब पांच बजे एक अधिवक्ता सिगरेट पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक महिला वकील ने उनको सिगरेट पीने से रोका तो दोनों की कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच वहां मौजूद एक महिला सिपाही ने बीच बचाव शुरू किया। महिला सिपाही ने भी वकील से कोर्ट परिसर के बाहर जाकर सिगरेट पीने को कहा। इसी बात पर अधिवक्ता महिला सिपाही से भिड़ गए। कहासुनी के दौरान अधिवक्ता ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इस पर महिला सिपाही व वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वकीलों से भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी पश्चिम, एडीसीपी सेंट्रल भारी पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ तीन चार सौ वकील भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। अफसर अधिवक्ताओं से बातचीत कर मामला सुलझाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान वकीलों ने पेशी पर आए बंदियों की गाड़ी भी रोक ली। बंदी काफी देर तक गाड़ी में बंधक बने रहे। रात करीब आठ बजे तक बातचीत का दौर चला तब जाकर समझौता हुआ। इसके बाद बंदियों की गाड़ी वकीलों ने जाने दी।

अफसरों से भी अभद्रता
पुलिस अफसर जब वकीलों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे थे तो कुछ वकील उग्र हो रहे थे। उन्होंने अफसरों से भी अभद्रता की, लेकिन अफसर शांत रहे। उन्होंने वकीलों की बातों का जवाब नहीं दिया। वह बातचीत के जरिये ही मामले को सुलझाने में जुट रहे। कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ऐसे वकीलों को शांत कराया। अफसरों से शालीनता से बात की, तभी मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


चर्चा : जमकर पीटे गए पुलिसकर्मी, लेकिन अफसरों ने नकारा
घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं रहीं। जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही समेत सात-आठ पुलिसकर्मी जमकर पीटे गए। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि, पुलिस अफसर इन सभी बातों को नकार रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक महिला सिपाही को कुछ दिनों की छुट्टी पर भेज दिया गया है। ये सब इसलिए कि बवाल न बढ़े।

सुलझ गया है मामला
डीसीपी पश्चिम एस चनप्पा ने बताया कि सिगरेट पीने पर एक अधिवक्ता को महिला अधिवक्ता ने टोका था। दोनों के बीच कहासुनी होने पर वहां मौजूद महिला सिपाही ने हस्तक्षेप किया। कुछ गलतफहमी की वजह से महिला सिपाही से मामूली कहासुनी हुई। बातचीत कर मामला सुलझ गया है। दोनों पक्षों ने माफी मांग समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें