फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल बैडमिंटन में चमके शहर के शटलर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर में 21 से 24 अक्तूबर तक योनेक्स-सनराइज नेशनल सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 आयोजित हुई। लखनऊ के खिलाड़ियों ने इसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। शटल ऐस अकादमी के संगमित्रा गौतम और प्रियंका ने अंडर-17 बालिका युगल में स्वर्ण पदक जीता। वर्षस्व सेन और हर्षित ने अंडर-15 बालक युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। हर्षित और जन्या ने अंडर-15 मिश्रित युगल में स्वर्ण जीतकर अकादमी को तीसरी सफलता दिलाई। जन्या और मानशा की जोड़ी ने अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में रजत पदक जीता। निशांत वर्मा और मानशा ने अंडर-15 मिश्रित युगल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। सारा अली और साची ने अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र वर्चस्व सेन ने अंडर-15 बालक युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने जोड़ीदार हर्षित यादव के साथ यह उपलब्धि हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने राघव भारद्वाज और विवेक कुशवाहा की जोड़ी को सीधे सेटों में पराजित किया। खिताबी मुकाबले में वर्चस्व सेन और हर्षित यादव ने कानपुर के सादलु खत्री और कंदव खत्री को 14-16, 19-17, 19-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस शानदार जीत पर स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने वर्चत्व के साथ कॉलेज के बैडमिंटन कोच अरविंद नारायण ओझा को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें