फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कटौती के खिलाफ घेरा उपकेंद्र

Mon, 29 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लगातार बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान अरखा गांव के लोगों ने शनिवार रात ऊंचाहार उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। डीएम को फोन कर समस्या बताई और निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर के उपकेंद्र से अरखा गांव को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस समय बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान अरखा गांव के ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे। आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। उपकेंद्र के कर्मचारी दुबक गए। गांव वालों ने डीएम हर्षिता माथुर को फोन कर बिजली की परेशानी बताई।
डीएम ने ग्रामीणों को समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीण राकेश मिश्र, जितेंद्र सिंह, रीना पाल, नीरज कुमार, शिवलाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बदतर है। धान की रोपाई प्रभावित है। गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। वोल्टेज की समस्या ऊपर से है। व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें