लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दो दिन में दो उड़ानों से अबुधाबी से आए 10 तस्करों को 67 लाख रुपये की सिगरेट की खेप के साथ पकड़ा है। मंगलवार देर रात अबुधाबी से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट बुधवार सुबह 06:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। चेकिंग के दौरान पांच यात्रियों के पास से सिगरेट की 1046 डिब्बियां बरामद हुईं। वहीं, गुरुवार सुबह भी इसी फ्लाइट से आए पांच यात्रियों के पास से सिगरेट की 1499 डिब्बियां बरामद हुईं। इस तरह कुल 67 लाख रुपये की सिगरेट की खेप जब्त की गई है।