लखनऊ। लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में बीपीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 23 से 26 जुलाई के बीच प्रस्तावित है और परिणाम 28 जुलाई को जारी होगा। प्राचार्य डॉ. नवीन सैमुअल सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बीपीएड पाठ्यक्रम में 20 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन लिया जाएगा। ऑफलाइन फॉर्म कॉलेज ऑफिस में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मिलेंगे। बीपीएड के लिए 1550 रुपये आवेदन शुल्क है। बीपीएड की कुल 50 सीटें हैं। इसमें 30 पुरुष व 20 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी।