फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: यूजी के 11 कोर्सों की दूसरी च्वॉइस फिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की केंद्रीकृत स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 11 कोर्सों की खाली सीटों के लिए दूसरी च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी गई है। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, वे 12 अक्तूबर तक च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इसके बाद इनका सीट एलॉटमेंट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि बीबीए, बीबीए टूरिज्म, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, डीफार्मा, बीसीए (सिर्फ कॉलेज के लिए), बीएफए (सिर्फ कॉलेज के लिए), एलएलबी इंटीग्रेटेड (सिर्फ कॉलेज के लिए), बीजेएमसी (सिर्फ कॉलेज के लिए), बीएलएड (सिर्फ कॉलेज के लिए) व बीएससी एजी (सिर्फ कॉलेज के लिए) च्वॉइस फिलिंग चल रही है। विद्यार्थी अपनी लॉगिन आईडी से च्वॉइस भर दें।
पीजी के सात विषयों का सीट अलॉटमेंट जारी
सत्र 2022-23 के पीजी प्रवेश के अंतर्गत मंगलवार को सात विषयों का सीट अलॉटमेंट मेरिट के अनुसार विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि डिफेंस स्टडीज, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृत, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन), मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन व क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन का सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीट अलॉट कर दी गई है, वे 12 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा कर दें। जो अपनी सीट से संतुष्ट नहीं हैं वे इसे अपग्रेड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

लविवि : डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन को पहुंचे छात्र
लखनऊ। लविवि में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत यूजी कोर्सों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को भारी बरसात के कारण इससे वंचित विद्यार्थियों को मौका दिया गया था। इसे लेकर मंगलवार सुबह से ही काफी संख्या में बीए एनईपी, बीएससी बायो एनईपी, बीएससी मैथ्स एनईपी, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीवीए, बीएफए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए व डीफार्मा के विद्यार्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए कैंपस पहुंचे।
बीए का वेरीफिकेशन अटल ब्लॉक में चल रहा था, जहां दो हाल में सैकड़ों विद्यार्थी बैठे थे और एक में वेरीफिकेशन किया जा रहा था। यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी व शिक्षक के न होने से विद्यार्थी थोड़े परेशान भी हुए। दूसरी तरफ बीएससी का वेरीफिकेशन डीन साइंस कार्यालय में था। यहां सड़क पर लाइन लगाकर ही विद्यार्थियों का वेरीफिकेशन किया जा रहा था। दोपहर में बरसात के समय थोड़ी दिक्कत विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें