फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाड़ी युद्ध से चीन-इस्राइल को हुआ फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को द इमर्जेंस ऑफ अ न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पोस्ट वॉर ऑन ईरान विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता लविवि के राजनीति विज्ञान के हेड प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि खाड़ी युद्ध से चीन और इस्राइल को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। भारत अपने लोगों के खाड़ी देशों में काम करने को ध्यान में रखते हुए बहुत ही संतुलित नीति से चलते हुए महंगाई और दुष्प्रभावों से बचाने में सफल रहा है। प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने कहा कि ईरान ने दो-दो महाशक्तियों का एक साथ सामना करते हुए नई दुनिया के आगाज की ओर प्रबल प्रयास किया है। अध्यक्षता प्रबंधक इं. वीके मिश्र ने की। डीसीडीआर पांडेय, लुआक्टा महामंत्री प्रो. अंशु केडिया, मुमताज कॉलेज के प्रो. इमरान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें