फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिसमस पर बच्चे पढ़ेंगे रोबोटिक्स की किताब

विज्ञापन
लखनऊ के रोमन कैथोलिक धर्मप्रांत के वर्तमान बिशप डॉ. गेराल्ड जॉन मैथियास ने दो पुस्तकों का विमोच
विज्ञापन
लखनऊ। रोबोटिक्स की दुनिया अब बच्चों के जीवन में नए रंग लेकर आ रही है। लखनऊ के रोमन कैथोलिक धर्मप्रांत के वर्तमान बिशप डॉ. गेराल्ड जॉन मैथियास ने दो पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों के लेखक प्रो. राजेंद्र कुमार ने बताया कि कैथेड्रल चर्च में इस वर्ष क्रिसमस दिवस समारोह के मौके पर उनकी दोनों किताबें बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचेंगी। राजेंद्र कुमार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ब्लॉकचेन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है और इस क्षेत्र में उनके नाम कई पेटेंट और कॉपीराइट हैं। प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कैथेड्रल स्कूल और सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लखनऊ के पूर्व छात्र भी हैं। बिशप डाॅ. जॉन गेराल्ड मैथियास ने कैथेड्रल के पूर्व छात्र के लेखकीय भविष्य को लेकर शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें