लखनऊ। मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज के शिव सहाय सभागार में हिंदी विषय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चारों शाखाओं से कुल 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 15-15 बच्चों के ग्रुप से सामूहिक रूप से 25 राउंड की प्रतियोगिता में कुल 300 सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को कॉलेज प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने 501, 351, और 251 रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।